भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रेम का एक क्षण / आलोक श्रीवास्तव-२" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
|||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह=वेरा, उन सपनों की कथा कहो! / आलोक श्रीवास्तव-२ | |संग्रह=वेरा, उन सपनों की कथा कहो! / आलोक श्रीवास्तव-२ | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
’नहीं पिता नहीं हैं | ’नहीं पिता नहीं हैं |
10:53, 10 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
’नहीं पिता नहीं हैं
वे तो गुज़र गये !"
जिस सहजता से उस लड़की ने कहा
उससे भीतर तक कांप गया मन
उसकी आवाज में न शोक था न हताशा
जीवन का तथ्य था
चेहरे पर अजीब-सी सादगी थी
और आंखों में एक दूसरी ही सुंदरता
यह एक बहुत गहरा क्षण था -
न, दुख का नहीं, करुणा का नहीं
प्रेम का
अठारह साल की वह लड़की कल तक
वसंत, चांद और वल्लरि लग रही थी -
निराला की कविताओं की
आज इस जन-समुद्र में
मुड़-मुड़ कर जितनी बार निहारा है उसका चेहरा
उतनी बार गूंजी है महाकवि की पंक्ति -
’मार खा वह रोयी नहीं’
दृढ़ता से ऊंचा यह माथा इतना सुंदर लगा है
कि मन ने चाहा है कि
सोनजुही का मौर बांध दे उस पर
कितना जीवनदायी है यह अहसास
कि दुख में यह चेहरा उदास नहीं
सिर्फ सुंदर है !