भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमारा दर्द हमारी दुखी नवा से लड़े / बशीर बद्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बशीर बद्र |संग्रह=उजाले अपनी यादों के / बशीर बद्…) |
|||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=बशीर बद्र | |रचनाकार=बशीर बद्र | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=आस / बशीर बद्र |
}} | }} | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} |
21:12, 11 नवम्बर 2009 के समय का अवतरण
हमारा दर्द हमारी दुखी नवा से लड़े
सुलगती आग कभी सरफिरी हवा से लड़े
मैं जानता हूँ कि अंज़ाम कार क्या होगा
अकेला पत्ता अगर रात भर हवा से लड़े
समझना बादलों में घिर गया है मेरा जहाज़
लहू में तर कोई ताइर अगर हवा से लड़े
मेरे अज़ीज़ मुझे क़त्ल कर के फेंक आते
भला हुआ कि मेरे लब मेरी सदा से लड़े
सुनहरी मछलियाँ बादल में कौंध जाती हैं
बदन वही है जो बंदिश में भी क़बा से लड़े
तमाम रात की खूँरेज़ ज़ंग का हासिल
बहुत अँधेरा था अपने ही दस्तो-पा से लड़े
तुम्हारे शहर में क्या हो गया था जिसके लिये
’बशीर’ रात रहे रात भर ख़ुदा से लड़े
(१९७०-७१)