भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अध्याय १६ / भाग १ / श्रीमदभगवदगीता / मृदुल कीर्ति" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मृदुल कीर्ति |संग्रह=श्रीमदभगवदगीता / मृदुल की…)
(कोई अंतर नहीं)

12:00, 14 नवम्बर 2009 का अवतरण

अथ षोडशोअध्यायः

श्री भगवानुवाच

सात्विक दान, दमन, दृढ़ता
स्वाध्याय, यज्ञ , हिय - निर्मलता.
तात्विक प्रज्ञा, दृढ़ योग वृत्ति ,
तन-मन, वाणी की पावनता

अक्रोध, अहिंसा, सत्य वचन ,
जिन होत दया सब प्रानिन में.
दृढ़ चित्त न काहू की निंदा ,
आसक्ति न नैकु सी इन्द्रिन में

जेहि, धैर्य, क्षमा , अद्रोह शुचि,
अभिमान न नैकहूँ होत मना.
यहि दिव्य विभूतिन पायै भये के,
सात्विक लक्षन होत जना

अभिमान अहम् और दंभ घनयो,
अति क्रोध है, वाणी पाथर सी.
यहि आसुरी पुरुषंन के लक्षन,
अज्ञान विकारन , आकर सी

सुन दिव्य विभूति तो मुक्त करे,
संशय बिनु आसुरी बांधत है.
अथ अर्जुन! नैकु न शोक करै,
तू दिव्य विभूतिन पावति है

यही लोक में अर्जुन ! प्रानिन के ,
दुई भांति के होत सुभाव यहाँ,
एक देव असुर , दोनहूँ मोसों,
सुनि आसुरी वृति प्रभाव यहॉं

आसुरी जन करम -अकरमन में,
तौ नैकु न अंतर जानत हैं,
आचार- विचारन सत्य-हीन ,
कर्तव्यंहूँ नाहीं पिछानत हैं

नारी-नर योग सों भोगन कौ,
जग आपु बनयो , बिनु ईश्वर के,
आधार कहूं कछु होत नाहीं
अस होत भाव तामस नर के

मिथ्या अज्ञान कौ अबलंबन,
कर बुद्धि विहीन भये नर जो.
बहु क्रूर करम अपकार करैं,
तम बुद्धि प्रधान, असुर नर जो

मान दंभ, मद युक्त मना,
अति दुर्लभ चाहन आस बना,
अज्ञान विमोहित होत घना.
जग में अस विचरत दुष्ट जना

अंत लौ चिंता अनंत रहे,
अति लिप्त रहें जो भोगन में,
बस ऐसो जगत आनंद अहा!
परतीति अस अज्ञानी जन में

जिन आस की फाँसी बँधाये भये,
और क्रोधन काम परायण हैं,
अन्याय सों संग्रह अर्थ करैं ,
वे देत बिसारि नारायण हैं