भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गंगा की लहर / शांति सुमन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शांति सुमन |संग्रह = }} {{KKCatKavita}} <poem> एक साथ गंगा की लग…)
(कोई अंतर नहीं)

20:01, 8 दिसम्बर 2009 का अवतरण

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

एक साथ
गंगा की लगर फिर गिनें

सीढ़ियों पर बैठ धूपबाती जलाएं
पानी पर दीप की कतार सजाएं

मंदिर-ध्वनि हाथों में जल भर सुनें

डाली में बहते चम्पे-से मन को
बांधे उदास नावों में क्षण को

चाहों के सूत समय को पकड़ बुनें

उंगली में भरें रोशनी की लकीरें
आओ, अंजुरी से जल-चम्पा चीरें

हरे-भरे
दिन को हम उमर भर गुनें

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।





(१ जून, २००० को रचित)