भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"लम्बा रास्ता / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जब भी छोटा हुआ है म…)
(कोई अंतर नहीं)

20:30, 13 दिसम्बर 2009 का अवतरण

जब भी छोटा हुआ है मेरा रास्ता
बड़ा कर लिया है उसे मैंने अपने आप

ख़त्म होते रास्ते को बढ़ा देना
चढ़ा देना ख़ुद को पहाड़ पर
बचपन में सीख लिया था मैंने यों ही

लम्बा रास्ता लम्बे उजालों-अन्धेरों से गुजरता है
उतरता है खाइयों-समन्दरों-खाड़ियों में बेफ़िक्र
बेसहारा करके ख़ुद पर भरोसा करने के क़ाबिल बना देता है
बना देता है प्रत्यंचा से छूटा हुआ तीर
धीर-वीर-गंभीर बना देता है लम्बा रास्ता

ज़िन्दगी के सफ़र में छोटे रास्तों की बात मत सुनो
चलने का सवाल आए जब भी
चुनो अपने लिए लम्बा रास्ता ...लम्बा रास्ता केवल


रचनाकाल : 1994, विदिशा

शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि कुँअर रविन्द्र के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।