भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दर्द मिन्नत-कश-ए-दवा न हुआ / ग़ालिब" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छो
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
लेखक: [[गा़लिब]]

लेखक: [[ग़ालिब]]

[[Category:कविताएँ]]

[[Category:कविताएँ]]

[[Category:गज़ल]]

[[Category:गज़ल]]
[[Category:गा़लिब]]

[[Category:ग़ालिब]]

पंक्ति 33: पंक्ति 33:

लेके दिल, दिलसिताँ रवा न हुआ

लेके दिल, दिलसिताँ रवा न हुआ

कुच्च तो पढ़िये कि लोग कहते हैं

कुछ तो पढ़िये कि लोग कहते हैं

आज 'गा़लिब' ग़ज़लसरा न हुआ

आज 'ग़ालिब' ग़ज़लसरा न हुआ

06:32, 26 दिसम्बर 2006 का अवतरण

लेखक: ग़ालिब

दर्द मिन्नतकशे-दवा न हुआ
मैं न अच्छा हुआ, बुरा न हुआ

जमा करते हो क्यों रक़ीबों को
इक तमाशा हुआ गिला न हुआ

हम कहाँ क़िस्मत आज़माने जायें
तू ही जब ख़ंजर आज़मा न हुआ

कितने शीरीं हैं तेरे लब के रक़ीब
गालियाँ खाके बेमज़ा न हुआ

है ख़बर गर्म उनके आने की
आज ही घर में बोरिया न हुआ

क्या वो नमरूद की ख़ुदाई थी
बंदगी में मेरा भला न हुआ

जान दी, दी हुई उसी की थी
हक़ तो यूँ है के हक़ अदा न हुआ

ज़ख़्म गर दब गया लहू न थमा
काम गर रुक गय रवा न हुआ

रहज़नी है कि दिलसितानी है
लेके दिल, दिलसिताँ रवा न हुआ

कुछ तो पढ़िये कि लोग कहते हैं
आज 'ग़ालिब' ग़ज़लसरा न हुआ