भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
::जग कर जग का पिक, मतवाली | ::जग कर जग का पिक, मतवाली | ||
::निज अमर प्रणय-स्वर मदिरा से | ::निज अमर प्रणय-स्वर मदिरा से | ||
− | ::भर दे फिर नव-युग की प्याली! | + | ::भर दे फिर नव-युग की प्याली! |
+ | |||
+ | '''रचनाकाल: फरवरी’१९३४''' | ||
</poem> | </poem> |
14:19, 19 दिसम्बर 2009 का अवतरण
द्रुत झरो जगत के जीर्ण पत्र!
हे स्त्रस्त-ध्वस्त! हे शुष्क-शीर्ण!
हिम-ताप-पीत, मधुवात-भीत,
तुम वीत-राग, जड़, पुराचीन!!
निष्प्राण विगत-युग! मृतविहंग!
जग-नीड़, शब्द औ' श्वास-हीन,
च्युत, अस्त-व्यस्त पंखों-से तुम
झर-झर अनन्त में हो विलीन!
कंकाल-जाल जग में फैले
फिर नवल रुधिर,-पल्लव-लाली!
प्राणों की मर्मर से मुखरित
जीव की मांसल हरियाली!
मंजरित विश्व में यौवन के
जग कर जग का पिक, मतवाली
निज अमर प्रणय-स्वर मदिरा से
भर दे फिर नव-युग की प्याली!
रचनाकाल: फरवरी’१९३४