भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सब आँखों के आँसू उजले, सबके सपनों में सत्य पला! / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
छो (सब आँखों के आँसू उजले, सबके सपनों में सत्य पला!/ महादेवी वर्मा का नाम बदलकर सब आँखों के आँसू उजले, सब)
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=दीपशिखा / महादेवी वर्मा
 
|संग्रह=दीपशिखा / महादेवी वर्मा
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
  
 
सबके सपनों में सत्य पला!
 
सबके सपनों में सत्य पला!

23:59, 19 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

सबके सपनों में सत्य पला!


जिसने उसको ज्वाला सौंपी

उसने इसमें मकरन्द भरा,

आलोक लुटाता वह घुल-घुल

देता झर यह सौरभ बिखरा!

दोनों संगी, पथ एक, किन्तु कब दीप खिला कब फूल जला?


वह अचल धरा को भेंट रहा

शत-शत निर्झर में हो चंचल,

चिर परिधि बना भू को घेरे

इसका नित उर्म्मिल करुणा-जल!

सागर उर पाषाण हुआ कब गिरि ने निर्मम तन बदला?


नभ-तारक-सा खंडित पुलकित

यह सुर-धारा को चूम रहा,

वह अंगारों का मधु-रस पी

केशर-किरणों-सा झूम रहा!

अनमोल बना रहने को कब टूटा कंचन, हीरक पिघला!


नीलम मरकत के सम्पुट दो

जिनमें बनता जीवन-मोती,

इसमें ढलते सब रंग-रूप

उसकी आभा स्पन्दन होती!

जो नभ में विद्युत्-मेघ बना वह रज में अंकुर हो निकला!


संसृति के प्रति पग में मेरी

साँसों का नव अंकन चुन लो,

मेरे बनने-मिटने में नित

अपनी साधों के क्षण गिन लो!

जलते-खिलते-बढ़ते जग में घुलमिल एकाकी प्राण चला!

सपने सपने में सत्य ढला!