भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बाँधो, छबि के नव बन्धन / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह=युगांत / सुमित्रानंदन…) |
|||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
::दे आलिंगन बाँधो! | ::दे आलिंगन बाँधो! | ||
:::छबि के नव-- | :::छबि के नव-- | ||
+ | बाँधो जलनिधि लघु जल-कण में, | ||
+ | महाकाल को कवलित क्षण में, | ||
+ | ::फिर-फिर अपनेपन को मुझमें | ||
+ | ::चिर जीवन-धन! बाँधो! | ||
+ | :::छबि के नव-- | ||
− | '''रचनाकाल: | + | '''रचनाकाल: जुलाई’१९३४''' |
</poem> | </poem> |
15:22, 22 दिसम्बर 2009 का अवतरण
बाँधो, छबि के नव बन्धन बाँधो!
नव नव आशाकांक्षाओं में
तन-मन-जीवन बाँधो!
छबि के नव--
भाव रूप में, गीत स्वरों में,
गंध कुसुम में, स्मित अधरों में,
जीवन की तमिस्र-वेणी में
निज प्रकाश-कण बाँधो!
छबि के नव--
सुख से दुख औ’ प्रलय से सृजन
चिर आत्मा से अस्थिर रज-तन,
महामरण को जग-जीवन का
दे आलिंगन बाँधो!
छबि के नव--
बाँधो जलनिधि लघु जल-कण में,
महाकाल को कवलित क्षण में,
फिर-फिर अपनेपन को मुझमें
चिर जीवन-धन! बाँधो!
छबि के नव--
रचनाकाल: जुलाई’१९३४