भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"यह रास्ता / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ…)
 
छो ("यह रास्ता / शलभ श्रीराम सिंह" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite)))
 
(कोई अंतर नहीं)

01:34, 24 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

यह रास्ता परेशानी का है
इसी पर चला जाए पहले।

यह रास्ता सुख का है
बच्चों से कहो इस पर आगे बढें।

यह रास्ता कुनकुनी धूप और
ताज़ा हवाओं का है
औरतों को इस रास्ते से गुज़ारा जाए
बे-झिझक।

यह रास्ता नए सपनों और नई मंजिलों का है
पूरी कौम को उतारा जाए इस पर।

यह रास्ता भविष्य का है
इस पर हम सब को साथ-साथ चलना है।


रचनाकाल : 1991, विदिशा