भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"केवल तुम / शलभ श्रीराम सिंह" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
पंक्ति 2: पंक्ति 2:
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
 
|रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह  
 
|रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह  
 +
|संग्रह=उन हाथों से परिचित हूँ मैं / शलभ श्रीराम सिंह
 
}}
 
}}
 
{{KKCatKavita‎}}
 
{{KKCatKavita‎}}
पंक्ति 24: पंक्ति 25:
  
 
'''रचनाकाल : 1992 मसोढ़ा'''
 
'''रचनाकाल : 1992 मसोढ़ा'''
 
'''शलभ श्रीराम सिंह की यह रचना उनकी निजी डायरी से कविता कोश को चित्रकार और हिन्दी के कवि [[कुँअर रवीन्द्र]] के सहयोग से प्राप्त हुई। शलभ जी मृत्यु से पहले अपनी डायरियाँ और रचनाएँ उन्हें सौंप गए थे।'''
 
 
</poem>
 
</poem>

02:41, 5 जनवरी 2010 के समय का अवतरण

तुमसे अनुमति लेकर चला जाऊंगा एक दिन
कभी न ख़त्म होने वाली उस यात्रा पर
जीवन के पहले दिन हो गई थी जिसकी शुरुआत

अब तक धूप की तरह मिले थे कुछ लोग
कुछ लोग छाँव की तरह
ठंडक बनकर मिले थे कुछ लोग
कुछ लोग गर्मी

घाव की तरह मिलने वाले भी कम नहीं थे
कम नहीं थे मरहम की तरह मिलने वाले
अपनी तरह मिलीं केवल तुम

अपनी तरह मिलने वालों से
अनुमति लेकर जाना होता है उस यात्रा पर
जीवन के पहले दिन होती है जिसकी शुरुआत


रचनाकाल : 1992 मसोढ़ा