भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"तुम्हारा आंचल उड़ रहा है / आलोक श्रीवास्तव-२" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=आलोक श्रीवास्तव-२ |संग्रह=जब भी वसन्त के फूल खि…) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
<Poem> | <Poem> | ||
+ | मेरी स्मृतियों में तुम्हारा आंचल उड़ रहा है | ||
+ | मन लौट रहा है पीछे | ||
+ | छूटती रही हैं सड़कें | ||
+ | पगवाट | ||
+ | ट्रेन की पटरियां | ||
+ | कुऒं के जगत | ||
+ | सघन अमराईयां | ||
+ | पीछे छूटता जा रहा है | ||
+ | आकाश में चांद | ||
+ | इस खामोशी में सुनायी दे रहा | ||
+ | पत्ते का हिलना तक | ||
+ | तुम्हारे पांवों की हल्की थाप बोल रही है | ||
+ | हंसी से चंचल आंखें | ||
+ | बरसों बाद जाग उठी है | ||
+ | मेरी याद में | ||
+ | पर क्या समय ने अब भी उन आंखों में | ||
+ | वही चंचलता रहने दी होगी ? | ||
+ | तुम जो कभी नहीं कर सकीं प्यार | ||
+ | अपने ही भीतर छिपे झरनों का निनाद | ||
+ | सुन नही सकीं | ||
+ | |||
+ | कल रात क्या स्वप्न देखा होगा तुमने | ||
+ | अभी किस सोच में डूबी होगी ? | ||
+ | जबकि इस वक़्त | ||
+ | मेरी स्मृतियों में | ||
+ | तुम्हारा आंचल उड़ रहा है | ||
+ | तुम्हारी आंखों की हंसी | ||
+ | तुम्हारे बोल | ||
+ | तुम्हारे पैरों की थाप गूंज रही है ... | ||
+ | </poem> |
15:27, 10 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
मेरी स्मृतियों में तुम्हारा आंचल उड़ रहा है
मन लौट रहा है पीछे
छूटती रही हैं सड़कें
पगवाट
ट्रेन की पटरियां
कुऒं के जगत
सघन अमराईयां
पीछे छूटता जा रहा है
आकाश में चांद
इस खामोशी में सुनायी दे रहा
पत्ते का हिलना तक
तुम्हारे पांवों की हल्की थाप बोल रही है
हंसी से चंचल आंखें
बरसों बाद जाग उठी है
मेरी याद में
पर क्या समय ने अब भी उन आंखों में
वही चंचलता रहने दी होगी ?
तुम जो कभी नहीं कर सकीं प्यार
अपने ही भीतर छिपे झरनों का निनाद
सुन नही सकीं
कल रात क्या स्वप्न देखा होगा तुमने
अभी किस सोच में डूबी होगी ?
जबकि इस वक़्त
मेरी स्मृतियों में
तुम्हारा आंचल उड़ रहा है
तुम्हारी आंखों की हंसी
तुम्हारे बोल
तुम्हारे पैरों की थाप गूंज रही है ...