भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"साकेत / मैथिलीशरण गुप्त / नवम सर्ग / पृष्ठ १३" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
अवधि होगई पूर्ण अन्त में, | अवधि होगई पूर्ण अन्त में, | ||
सुयश छा रहा है दिगन्त में। | सुयश छा रहा है दिगन्त में। | ||
− | + | स्वजनि, धन्य है आज की घड़ी, | |
− | + | तदपि खिन्न-सी तू यहाँ खड़ी! | |
+ | त्वरित आरती ला, उतार लूँ, | ||
+ | पद दृगम्बु से मैं पखार लूँ। | ||
+ | चरण हैं भरे देख, धूल से, | ||
+ | विरह-सिन्धु में प्राप्त कूल-से। | ||
+ | विकट क्या जटाजूट है बना, | ||
+ | भृकुटि युग्म में चाप-सा तना। | ||
+ | वदन है भरा मन्द हास से, | ||
+ | गलित चन्द्र भी श्री-विलास से। | ||
</poem> | </poem> |
21:44, 12 फ़रवरी 2010 का अवतरण
हहह! उर्मिला भ्रान्त है, रहे,
यह असत्य तो सत्य भी बहे।
ज्वलित प्राण भी प्राण पागये,
सुभग आगये, कान्त आगये!
निकल हंस-से केकि-कुंज से,
निरख वे खड़े प्रेम-पुंज-से!
रुचिर चन्द्र की चन्द्रिका खिली,
निज अशोक से मल्लिका मिली।
अवधि होगई पूर्ण अन्त में,
सुयश छा रहा है दिगन्त में।
स्वजनि, धन्य है आज की घड़ी,
तदपि खिन्न-सी तू यहाँ खड़ी!
त्वरित आरती ला, उतार लूँ,
पद दृगम्बु से मैं पखार लूँ।
चरण हैं भरे देख, धूल से,
विरह-सिन्धु में प्राप्त कूल-से।
विकट क्या जटाजूट है बना,
भृकुटि युग्म में चाप-सा तना।
वदन है भरा मन्द हास से,
गलित चन्द्र भी श्री-विलास से।