भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ख़ूब बरसे मेघ सागर के क़रीब / विनोद तिवारी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद तिवारी |संग्रह=दर्द बस्ती का / विनोद तिवार…) |
|||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGhazal}} | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
− | ख़ूब बरसे मेघ | + | ख़ूब बरसे मेघ सागर के क़रीब |
− | + | ||
और सारे खेत सूखे रह गए | और सारे खेत सूखे रह गए | ||
09:31, 13 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
ख़ूब बरसे मेघ सागर के क़रीब
और सारे खेत सूखे रह गए
योजनाएँ आपने बाँटी तो थीं
हाँ मगर हम लोग भूखे रह गए
शामियाने गाँव पर ताने गए
चीथड़े हो कर सलूखे रह गए
मंच पर नवनीत सारा खप गया
गाल श्रोताओं के रूखे रह गए
सब सफलताएँ तो बाधा दौड़ थीं
हम ज़रा चूके तो चूके रह गए