भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वहाँ कौन है तेरा, मुसाफ़िर, जाएगा कहाँ / शैलेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शैलेन्द्र }} Category:गीत वहाँ कौन है तेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा...) |
Sandeep Sethi (चर्चा | योगदान) छो |
||
पंक्ति 18: | पंक्ति 18: | ||
प्यार की वो मुलाकातें | प्यार की वो मुलाकातें | ||
− | + | सब घोर अन्धेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ? | |
कोई भी तेरी राह न देखे | कोई भी तेरी राह न देखे | ||
− | + | नैन बिछाए न कोई | |
दर्द से तेरे कोई न तड़पा | दर्द से तेरे कोई न तड़पा | ||
पंक्ति 32: | पंक्ति 32: | ||
− | कहते हैं ज्ञानी | + | कहते हैं ज्ञानी, दुनिया है फ़ानी |
पानी पे लिखी लिखाई | पानी पे लिखी लिखाई |
10:42, 28 फ़रवरी 2010 के समय का अवतरण
वहाँ कौन है तेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?
दम ले ले घड़ी भर, ये छैयाँ पाएगा कहाँ ?
बीत गए दिन प्यार के पल-छिन
सपना बनी वो रातें
भूल गए वो, तू भी भुला दे
प्यार की वो मुलाकातें
सब घोर अन्धेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?
कोई भी तेरी राह न देखे
नैन बिछाए न कोई
दर्द से तेरे कोई न तड़पा
आँख किसी की न रोई
कहे किसको तू मेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?
कहते हैं ज्ञानी, दुनिया है फ़ानी
पानी पे लिखी लिखाई
है सबकी देखी, है सबकी जानी
हाथ किसी के ना आई
कुछ तेरा न मेरा, मुसाफ़िर ! जाएगा कहाँ ?