भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"रिश्ता नहीं किसी का किसी फ़र्द से मगर / ज़ैदी जाफ़र रज़ा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार = ज़ैदी जाफ़र रज़ा }} <poem> रिश्ता नहीं किसी का किसी ...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 3: | पंक्ति 3: | ||
|रचनाकार = ज़ैदी जाफ़र रज़ा | |रचनाकार = ज़ैदी जाफ़र रज़ा | ||
}} | }} | ||
+ | {{KKCatGhazal}} | ||
<poem> | <poem> | ||
रिश्ता नहीं किसी का किसी फ़र्द से मगर. | रिश्ता नहीं किसी का किसी फ़र्द से मगर. | ||
पंक्ति 18: | पंक्ति 19: | ||
आंधी चमन में आई तो सब बेखबर रहे, | आंधी चमन में आई तो सब बेखबर रहे, | ||
कुछ सुर्ख फूल हो गए क्यों ज़र्द से मगर. | कुछ सुर्ख फूल हो गए क्यों ज़र्द से मगर. | ||
+ | </poem> |
11:49, 1 मई 2010 के समय का अवतरण
रिश्ता नहीं किसी का किसी फ़र्द से मगर.
हम-मज़हबों के साथ हैं हमदर्द से मगर.
जब आई घर पे बात तो लब बंद हो गए,
पहले बहोत थे गर्म, हैं अब सर्द से मगर.
दहशत-गरी की गर्द न चेहरे पे आ पड़े,
परहेज़ भी, लगाव भी है गर्द से मगर.
आजाद थे तो करते थे मर्दानगी की बात,
पकड़े गए तो हो गए नामर्द से मगर.
आंधी चमन में आई तो सब बेखबर रहे,
कुछ सुर्ख फूल हो गए क्यों ज़र्द से मगर.