भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जग के दुख दैन्य शयन पर / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= गुंजन / सुमित्रानंदन …) |
|||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
बस मृत्यु-शेष है जीवन!! | बस मृत्यु-शेष है जीवन!! | ||
:वह स्वर्ण-भोर को ठहरी | :वह स्वर्ण-भोर को ठहरी | ||
− | :जग | + | :जग के ज्योतित आँगन पर, |
:तापसी विश्व की बाला | :तापसी विश्व की बाला | ||
:पाने नव-जीवन का वर! | :पाने नव-जीवन का वर! |
11:26, 13 मई 2010 का अवतरण
जग के दुख-दैन्य-शयन पर
यह रुग्णा जीवन-बाला
रे कब से जाग रही, वह
आँसू की नीरव माला!
पीली पड़, निर्बल, कोमल,
कृश-देह-लता कुम्हलाई;
विवसना, लाज में लिपटी,
साँसों में शून्य समाई!
रे म्लान अंग, रँग, यौवन!
चिर-मूक, सजल, नत-चितवन!
जग के दुख से जर्जर-उर,
बस मृत्यु-शेष है जीवन!!
वह स्वर्ण-भोर को ठहरी
जग के ज्योतित आँगन पर,
तापसी विश्व की बाला
पाने नव-जीवन का वर!
रचनाकाल: फ़रवरी, १९३२