भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कहाँ है ओ अनंत के वासी / गुलाब खंडेलवाल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
Vibhajhalani (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
|संग्रह= नहीं विराम लिया है / गुलाब खंडेलवाल | |संग्रह= नहीं विराम लिया है / गुलाब खंडेलवाल | ||
}} | }} | ||
+ | [[Category:गीत]] | ||
<poem> | <poem> | ||
01:18, 21 मई 2010 का अवतरण
कहाँ है, ओ अनंत के वासी ?
तू मन मे हो फिर भी आँखे है दर्शन की प्यासी
प्रेम शक्ति के तार भले ही मैंने तुझ से बाँधे
रह-रह कर उठ रहे विवादी सुर भी उनसे आधे
नयनों के सम्मुख दिखती है मुझको अंध गुफा-सी
कितनी बार परस तेरा मैंने मस्तक पर पाया
कितनी बार डूबते मुझको तू तट पर ले आया
फिर भी क्यों हटती न हटाये चिंता की गलफाँसी ?
नियम नियामक दोनों तू नियमों का हो दृढ पालक
पर न नियम क्या बने क्षमा के, भूल करे यदि बालक
गिरते पड़ते भी जो तुझ तक आने का अभिलाषी ?
कहाँ है, ओ अनंत के वासी ?
तू मन मे हो फिर भी आँखे है दर्शन की प्यासी