भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"चंचल शबनम सा यह जीवन / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("चंचल शबनम सा यह जीवन / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:26, 24 मई 2010 के समय का अवतरण
चंचल शबनम सा यह जीवन,
गिरा न दे कल काल समीरण!
मत थम, निरुपम प्रणय सुरा भर,
हाला ज्वालामय हो अंतर!
क्षण क्षण यह मन नव तृष्णाकुल,
जग का मग काँटों से संकुल!
जीवन के क्षण मत खो, मूरख,
साधक, मादक मदिराऽमृत चख!