भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सुरा में दुरा स्वर्ग का सार / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("सुरा में दुरा स्वर्ग का सार / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:26, 26 मई 2010 के समय का अवतरण
सुरा में दुरा स्वर्ग का सार,
भले हो उमर ख़ुमार!
सुमन उर में सौरभ उद्गार,
भले तन छेदे ख़ार!
प्रेयसी का उर प्रणयागार
वश्यता भी स्वीकार!
मिलन में मर्मोल्लास अपार,
विरह का भी यदि भार!