भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्रिया तरुणी हो, तटिनी कूल / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= मधुज्वाल / सुमित्रान…) |
छो ("प्रिया तरुणी हो, तटिनी कूल / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
(कोई अंतर नहीं)
|
18:35, 27 मई 2010 के समय का अवतरण
प्रिया तरुणी हो, तटिनी कूल,
अरुण मदिरा, बहार के फूल;
मधुर साक़ी हो, विधि अनुकूल,
दर्द दिल जावे अपना भूल!
खुली हो मदिरालय की राह,
छलकता हो नभ घट से माह;
मदिर नयनी की हो बस चाह,
उमर जग से हो लापरवाह!