भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुम्मकलाल / लीलाधर मंडलोई" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लीलाधर मंडलोई |संग्रह=रात-बिरात / लीलाधर मंडलोई …)
 
(कोई अंतर नहीं)

09:58, 29 मई 2010 के समय का अवतरण

बजा रहा है बड़े मजे से
आठ बरस का चुम्मकलाल
करमा, भरणी, लहकी, गेंडी
संगत सबके साथ उसी से

काली एक न काली दो
नहीं जानता आगे का सुर
साधे सहज सभी सुरों को
गुँजा रहा है घाटी भर में
पके बाँस की एक बाँसुरी
आठ बरस का चुम्मकलाल