"न हसरत हो कोई न सपना ऐ दुनिया / मधुभूषण शर्मा 'मधुर'" के अवतरणों में अंतर
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मधुभूषण शर्मा 'मधुर' }} {{KKCatGhazal}} <poem> न हसरत ह…) |
|||
पंक्ति 13: | पंक्ति 13: | ||
मेरे दिल से सीखो तड़पना ऐ दुनिया | मेरे दिल से सीखो तड़पना ऐ दुनिया | ||
− | + | ज़रा जोड़ ले ज़िन्दगी से वो रिश्ता | |
अगर कोई चाहे बिखरना ऐ दुनिया | अगर कोई चाहे बिखरना ऐ दुनिया | ||
15:25, 5 जून 2010 का अवतरण
न हसरत हो कोई न सपना ऐ दुनिया
तो क्या फिर पराया या अपना ऐ दुनिया
कभी आँख से इक भी आँसू न टपका
मेरे दिल से सीखो तड़पना ऐ दुनिया
ज़रा जोड़ ले ज़िन्दगी से वो रिश्ता
अगर कोई चाहे बिखरना ऐ दुनिया
बहुत ज़ब्त के बाद टूटे सितारा
है आसान हद से गुज़रना ऐ दुनिया
सहारा किसी का है तब तक सहारा
कि जब तक न चाहो परखना ऐ दुनिया
ये सूरत बहुत ही बिगड़ भी है सकती
नहीं हद से ज़्यादा सँवरना ऐ दुनिया