भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"बात ऐसी हुई है क्या साहेब ? / सरवर आलम राज 'सरवर'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सरवर आलम राज 'सरवर' |संग्रह= }} {{KKCatGhazal}} <poem> बात ऐसी हु…)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=सरवर आलम राज 'सरवर'
+
|रचनाकार=सरवर आलम राज़ 'सरवर'  
 
|संग्रह=  
 
|संग्रह=  
 
}}
 
}}

11:45, 10 जून 2010 के समय का अवतरण

बात ऐसी हुई है क्या साहेब ?
हो गए आप क्यों ख़फ़ा साहेब?

कुछ तो कहिए कहाँ कि ये आखिर
लग गई आप को हवा साहेब ?

ख़ामशी और ऐसी खामोशी !
कब मुहब्बत में है रवा साहेब ?

हाय यह कैसी बे-नियाज़ी है ?
रंगे-हस्ती बिखर गया साहेब

क्या कोई मुझसे बद गुमानी है ?
तौबा ,तौबा ! ख़ुदा ! ख़ुदा ! साहेब !

याद है आप को कि मैं हूँ कौन ?
आशना और बावफ़ा ! साहेब !

मुझसे कोई अगर शिकायत है
कीजिए आप बरमला<ref>आमने-सामने</ref> साहेब !

छोड़िए अब मुआफ़ कर दीजिए
कुछ अगर हो कहा-सुना साहेब !

दोस्ती और आश्ती<ref>शान्ति</ref> के सिवा
इस जहाँ में रखा है क्या साहेब ?

आप दिल में हैं ,आप आँखों में
मेरी सूरत है आईना साहेब !

रह-रवे-राहे-आशानाई हूँ
गरचे हूँ शिकस्ता-पा<ref>अपाहिज</ref> साहेब !

दर्दमन्दी के और मुहब्बत के
वादे सब कीजिए वफ़ा साहेब !

मैं भी हो जाँऊ आप ही जैसा
मेरे हक़ में करें दुआ साहेब !

बह्रे-तज़्दीदे-शौक़<ref>नए सिरे से शौक़</ref>’सरवर ’ को
याद करना है क्या बुरा साहेब ?

शब्दार्थ
<references/>