भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कालीबंगा: कुछ चित्र-2 / ओम पुरोहित ‘कागद’" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो (कालीबंगा: कुछ चित्र-2 / ओम पुरोहित कागद का नाम बदलकर कालीबंगा: कुछ चित्र-2 / ओम पुरोहित ‘कागद’ कर दिया )
 
(कोई अंतर नहीं)

23:55, 11 जून 2010 के समय का अवतरण

आज फिर
जम कर हुई
बारिश
 
पानी की चली
लहरें
कालीबंगा की गलियों में

लेकिन नहीं आया
भाग कर
कोई बच्चा
हाथों में लेकर
काग़ज़ की नाव
हवा ही लाई उड़ाकर
एक पन्ना अख़बार का

थेहड़ को मिल गया
मानवी स्पर्श।


राजस्थानी से अनुवाद : मदन गोपाल लढ़ा