भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अब न रहो दूर / राधेश्याम बन्धु" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राधेश्याम बन्धु |संग्रह= }} <Poem> याद की मुंडेरी पर ...)
 
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=
 
|संग्रह=
 
}}
 
}}
 +
{{KKCatNavgeet}}
 
<Poem>
 
<Poem>
 
याद की मुंडेरी पर  
 
याद की मुंडेरी पर  

08:31, 13 जून 2010 का अवतरण

याद की मुंडेरी पर

टेर रहा
द्वार-द्वार मधुऋतु का प्यार,
अब न
रहो दूर खिले आँगन कचनार।
सरसों को रिझा रही
अलसी की डालियाँ,
मेढों पर इठलाती
गेहूँ की बालियाँ।
बनजारिन
गन्ध लिखे पत्र बार-बार।
कभी-कभी होती है
नयनों से बात,
उम्र भर महकती है
एक मुलाकात।
करे रात
रात एक गन्ध इन्तजार।
याद की मुंडेरी पर
कागा का शोर,
भिगो-भिगो जाता है
काजल की कोर।
सूनापन
राह तके खडे-खडे द्वार,
अब न
रहो दूर खिले आँगन कचनार