भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आत्मा का मुक्त पंछी फिर किलोरें भर रहा है / मंजुला सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मंजुला सक्सेना |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> आत्मा का मुक…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
नाचते-गाते सुरों में राग भर कर | नाचते-गाते सुरों में राग भर कर | ||
− | + | पंख फैलाए थिरकते मोरनी व मोर | |
ले उड़े संग आसमान की ओर | ले उड़े संग आसमान की ओर | ||
13:12, 17 जून 2010 के समय का अवतरण
आत्मा का मुक्त पंछी फिर किलोरें भर रहा है
काट कर हर पाश को फिर उड़ रहा है ।
जाल माया के बिछाए प्रेमियों ने और
नोचे पंख कोमल भावना के ।
छटपटाता आहत-सा पंछी रो रहा था
वेदना की वादियों में खो रहा था ।
पर सुरीली तान ने उसको छुआ यों
भूल उर की वेदना फिर जी उठा वह
व्योम से उतरा नए सन्देश लेकर
नाचते-गाते सुरों में राग भर कर
पंख फैलाए थिरकते मोरनी व मोर
ले उड़े संग आसमान की ओर
जग है एक सपना भुला दो मीत मेरे
उड़ चलो, उड़ते चलो संग मीत मेरे ।
रचनाकाल : 19 मार्च 2008