भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"देव पुत्र था निश्वय वह जन मोहन मोहन / सुमित्रानंदन पंत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुमित्रानंदन पंत |संग्रह= खादी के फूल / सुमित्रा…) |
छो ("देव पुत्र था निश्वय वह जन मोहन मोहन / सुमित्रानंदन पंत" सुरक्षित कर दिया ([edit=sysop] (indefinite) [move=sysop] (indefinite))) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
मानव का सौंदर्य प्रतिष्ठित कर देवोत्तर! | मानव का सौंदर्य प्रतिष्ठित कर देवोत्तर! | ||
− | आत्म दान से लोक सत्य को नव जीवन | + | आत्म दान से लोक सत्य को दे नव जीवन |
नव संस्कृति की शिला रख गया भूपर चेतन! | नव संस्कृति की शिला रख गया भूपर चेतन! | ||
</poem> | </poem> |
22:06, 23 जून 2010 के समय का अवतरण
देव पुत्र था निश्वय वह जन मोहन मोहन,
सत्य चरण धर जो पवित्र कर गया धरा कण!
विचरण करते थे उसके सँग विविध युग वरद
राम, कृष्ण, चैतन्य, मसीहा, बुद्ध, मुहम्मद!
उसका जीवन मुक्त रहस्य कला का प्रांगण
उसका निश्छल हास्य स्वर्ग का था वातायन!
उसके उच्चादर्शों से दीपित अब जन मन,
उसका जीवन स्वप्न राष्ट्र का बना जागरण!
विश्व सभ्यता की कृत्रिमता से हो पीड़ित
वह जीवन सारल्य कर गया जन में जागृत!
यांत्रिकता के विषम भार से जर्जर भू पर
मानव का सौंदर्य प्रतिष्ठित कर देवोत्तर!
आत्म दान से लोक सत्य को दे नव जीवन
नव संस्कृति की शिला रख गया भूपर चेतन!