भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दहशत / रेणु हुसैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Mukeshmanas (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रेणु हुसैन |संग्रह=पानी-प्यार / रेणु हुसैन }} {{KKCatKav…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
14:55, 29 जून 2010 के समय का अवतरण
फूल खिल रहा था
बहुत धूप में भी
फूल खिला रहा
बहुत बारिश में भी
फूल नहीं टूटा
तेज़ हवाओं से भी
एक दिन बारुद जैसी
एक गंध फैली
उसकी जड़ों में पानी जैसा
खून बंट गया
फूल शरमा गया
फूल मुरझा गया
पंखुड़ी-दर-पंखुड़ी बिखर गया
