भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"महका है मन (गीत) / मनोज श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= मनोज श्रीवास्तव |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> ''' महका है म…)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:35, 5 जुलाई 2010 के समय का अवतरण

महका है मन

कस्तूरी सपनों से रिसकर
महका है मन का ये चन्दन वन

क्षितिजीय कारा से भागकर
भोर यहां लाई है अपनापन

मौत अभी रोएगी उम्रभर
तुम जो चली आई ले जीवन-धन

प्यास इधर भटकेगी डांय-डांय
तुम जो बरस आई हो अमृत बन

अक्षय व्यंजनों से भर दिया
भूखा-प्यासा पड़ा था जो बर्तन