"उस बज़्म में मुझे नहीं बनती हया किये / ग़ालिब" के अवतरणों में अंतर
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) (New page: रचनाकार: ग़ालिब Category:कविताएँ Category:गज़ल Category:ग़ालिब ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~* उ...) |
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | रचनाकार | + | {{KKGlobal}} |
− | + | {{KKRachna | |
− | [[Category: | + | |रचनाकार=ग़ालिब |
− | + | }} | |
− | + | [[Category:ग़ज़ल]] | |
− | + | ||
उस बज़्म में मुझे नहीं बनती हया किये <br> | उस बज़्म में मुझे नहीं बनती हया किये <br> |
20:23, 27 जनवरी 2008 का अवतरण
उस बज़्म में मुझे नहीं बनती हया किये
बैठा रहा अगर्चे इशारे हुआ किये
दिल ही तो है सियासत-ए-दर्बाँ से डर गया
मैं और जाऊँ दर से तेरे बिन सदा किये
रखता फिरूँ हूँ ख़ीर्क़ा-ओ-सज्जादा रहन-ए-मै
मुद्दत हुई है दावत-ए-आब-ओ-हवा किये
बेसर्फ़ा ही गुज़रती है, हो गर्चे उम्र-ए-ख़िज़्र
हज़रत भी कल कहेंगे कि हम क्या किया किये
मक़दूर हो तो ख़ाक से पूछूँ के अए लैइम
तूने वो गंज हाये गिराँमाया क्या किये
किस रोज़ तोहमतें न तराशा किये अदू
किस दिन हमारे सर पे न आरे चला किये
सोहबत में ग़ैर की न पड़ी हो कहीं ये ख़ू
देने लगा है बोसे बग़ैर इल्तिजा किये
ज़िद की है और बात मगर ख़ू बुरी नहीं
भूले से उस ने सैकड़ों वादे-वफ़ा किये
"ग़ालिब" तुम्हीं कहो कि मिलेगा जवाब क्या
माना कि तुम कहा किये और वो सुना किये