भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आत्मबल / अशोक लव" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKRachna |रचनाकार=अशोक लव |संग्रह =लड़कियाँ छूना चाहती हैं आसमान / अशोक …)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:35, 5 अगस्त 2010 के समय का अवतरण

सहते हैं पर्वत
बर्फीली ठंडक
तीव्र अंधड़
कांपते भूकंप
स्वीकारते हैं चुनौती आकाश की
लालायित रहते हैं
भरने के लिए बाहों में आकाश
नहीं आने देते निकट
निराशाओं की हवाएँ

पर्वतों के वक्षस्थल पर अंकित चिन्ह
जीवंत गाथाएँ हैं
उनके संघर्षों की

एकांत में
एकांत को जीते हाँ पर्वत

बहुत साहसी होते हैं
अपनी-अपनी लडाई लड़ते लोग
एकांत में पर्वतों की तरह
सब कुछ सहकर
आगे बढ़ते लोग