भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फिर छिड़ी रात बात फूलों की / मख़दूम मोहिउद्दीन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मख़दूम मोहिउद्दीन }} {{KKCatGhazal}} <poem> फिर छिड़ी रात ब…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 15: | पंक्ति 15: | ||
नज़रें मिलती हैं जाम मिलते हैं | नज़रें मिलती हैं जाम मिलते हैं | ||
− | मिल रही है हयात फूलों की । | + | मिल रही है हयात<ref>ज़िन्दगी, जीवन</ref> फूलों की । |
कौन देता है जान फूलों पर | कौन देता है जान फूलों पर | ||
पंक्ति 21: | पंक्ति 21: | ||
वो शराफ़त तो दिल के साथ गई | वो शराफ़त तो दिल के साथ गई | ||
− | लुट गई कायनात फूलों की । | + | लुट गई कायनात<ref>दुनिया</ref> फूलों की । |
अब किसे है दमाग़े तोहमते इश्क़ | अब किसे है दमाग़े तोहमते इश्क़ | ||
पंक्ति 35: | पंक्ति 35: | ||
जैसे सहरा में रात फूलों की । | जैसे सहरा में रात फूलों की । | ||
</poem> | </poem> | ||
+ | |||
+ | {{KKMeaning}} |
09:11, 12 अगस्त 2010 का अवतरण
फिर छिड़ी रात बात फूलों की
रात है या बारात फूलों की ।
फूल के हार, फूल के गजरे
शाम फूलों की रात फूलों की ।
आपका साथ, साथ फूलों का
आपकी बात, बात फूलों की ।
नज़रें मिलती हैं जाम मिलते हैं
मिल रही है हयात<ref>ज़िन्दगी, जीवन</ref> फूलों की ।
कौन देता है जान फूलों पर
कौन करता है बात फूलों की ।
वो शराफ़त तो दिल के साथ गई
लुट गई कायनात<ref>दुनिया</ref> फूलों की ।
अब किसे है दमाग़े तोहमते इश्क़
कौन सुनता है बात फूलों की ।
मेरे दिल में सरूर-ए-सुबह बहार
तेरी आँखों में रात फूलों की ।
फूल खिलते रहेंगे दुनिया में
रोज़ निकलेगी बात फूलों की ।
ये महकती हुई ग़ज़ल 'मख़दूम'
जैसे सहरा में रात फूलों की ।
शब्दार्थ
<references/>