भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"शब्दों से कभी-कभी काम नहीं चलता / त्रिलोचन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=त्रिलोचन | |
− | + | |संग्रह=ताप के ताये हुए दिन / त्रिलोचन | |
− | + | }} | |
00:10, 25 दिसम्बर 2007 के समय का अवतरण
शब्दों से कभी-कभी काम नहीं चलता
जीवन को देखा है
यहां कुछ और
वहां कुछ और
इसी तरह यहां-वहां
हरदम कुछ और
कोई एक ढंग सदा काम नहीं करता
तुम को भी चाहूं तो
छूकर तरंग
पकड़ रखूं संग
कितने दिन कहां-कहां
रख लूंगा रंग
अपना भी मनचाहा रूप नहीं बनता ।
('ताप के ताये हुए दिन' नामक संग्रह से )