भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पांव पैदल और कितनी दूर / रामकृष्ण पांडेय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो (पांव पैदल और कितनी दूर / रामकृष्ण पांडेय का नाम बदलकर पांव पैदल और कितनी दूर / रामकृष्ण पांडेय क) |
|||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
− | |रचनाकार= | + | |रचनाकार=रामकृष्ण पांडेय |
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} |
04:32, 29 अगस्त 2010 का अवतरण
पांव-पैदल और कितनी दूर
थक गयी है देह थक कर चूर
थक गए हैं
चांद-तारे और बादल
पेड़-पौधे,वन-पत्तियां,
नदी, सागर
थक गयी धरती
समय भी थक गया भरपूर
नहीं कोई गांव,
कोई ठांव,कोई छांव
थक गयी है
जिंदगी बेदांव
और उस पर
धूप,गर्मी,शीत,वर्षा क्रूर
पांव-पैदल और कितनी दूर ...