भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सतह के समर्थक समझदार निकले / शेरजंग गर्ग" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 18: | पंक्ति 18: | ||
मदरसे औ' मन्दिर भी बाज़ार निकले | मदरसे औ' मन्दिर भी बाज़ार निकले | ||
− | किसी एक | + | किसी एक वीरान-सी रहगुज़र पर |
− | + | ||
फटे हाल मुफलिस वफादार निकले | फटे हाल मुफलिस वफादार निकले | ||
08:04, 18 सितम्बर 2010 के समय का अवतरण
सतह के समर्थक समझदार निकले
जो गहरे में उतरे गुनहगार निकले
बड़ी शान-ओ-शौकत से अख़बार निकले
कि आधे-अधूरे समाचार निकले
ये जम्हूरियत के जमूरे बड़े ही
कलाकार निकले, मज़ेदार निकले
बिकाऊ बिकाऊ, नहीं कुछ टिकाऊ
मदरसे औ' मन्दिर भी बाज़ार निकले
किसी एक वीरान-सी रहगुज़र पर
फटे हाल मुफलिस वफादार निकले
गुलाबों की दुनिया बसाने की ख़्वाहिश
लिए दिल में जंगल से हर बार निकले