भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"प्यार के झरोखे न होते / रमा द्विवेदी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः रमा द्विवेदी Category:कविताएँ Category:रमा द्विवेदी ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~...) |

पंक्ति 9: | पंक्ति 9: | ||
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

| तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥

− | न ये हिम पिघलता, न | + | न ये हिम पिघलता, न नदियाँ ये बहतीं,

न नदियाँ मचलती, न सागर में मिलतीं,
| न नदियाँ मचलती, न सागर में मिलतीं,

सागर की बाहों में गर समाए न होते ।
| सागर की बाहों में गर समाए न होते ।

21:52, 28 मई 2007 का अवतरण
रचनाकारः रमा द्विवेदी

खुदा ने अगर दिल मिलाए न होते।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥
न ये हिम पिघलता, न नदियाँ ये बहतीं,
न नदियाँ मचलती, न सागर में मिलतीं,
सागर की बाहों में गर समाए न होते ।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥
न सागर यह तपता, न बादल ये बनते,
न बादल पिघलते, न जल-कण बरसते,
जल-कण धरा में गर समाए न होते ।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥
न ऋतुएँ बदलती, न ये फूल खिलते,
न तितली बहकती, न भौंरे मचलते,
अगर प्यार के ये झरोखे न होते ।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥
खुदा ने अगर दिल मिलाए न होते।
तो तुम, तुम न होते, हम, हम न होते॥