भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आसार-ए-कदीमा/जावेद अख़्तर" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 8: पंक्ति 8:
  
 
एक पत्थर की अधूरी मूरत  
 
एक पत्थर की अधूरी मूरत  
चाँद तांबें के पुराने सिक्के  
+
चंद तांबें के पुराने सिक्के  
 
काली चांदी के अजब जेवर  
 
काली चांदी के अजब जेवर  
 
और कई कांसे के टूटे बर्तन  
 
और कई कांसे के टूटे बर्तन  
पंक्ति 16: पंक्ति 16:
 
लोग कहते है की सदियों पहले  
 
लोग कहते है की सदियों पहले  
 
आज सहारा है जहां  
 
आज सहारा है जहां  
वहीँ एक सहर हुआ करता था  
+
वहीँ एक शहर हुआ करता था  
 
और मुझको ये ख्याल आता है  
 
और मुझको ये ख्याल आता है  
 
किसी तकरीब <ref>समारोह</ref>
 
किसी तकरीब <ref>समारोह</ref>

13:50, 12 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण


एक पत्थर की अधूरी मूरत
चंद तांबें के पुराने सिक्के
काली चांदी के अजब जेवर
और कई कांसे के टूटे बर्तन

एक सहरा में मिले
जेरें-जमी<ref>जमीं के निचे</ref>
लोग कहते है की सदियों पहले
आज सहारा है जहां
वहीँ एक शहर हुआ करता था
और मुझको ये ख्याल आता है
किसी तकरीब <ref>समारोह</ref>
किसी महफ़िल में
सामना तुझसे मेरा आज भी हो जाता है
एक लम्हे को
बस एक पल के लिए
जिस्म की आंच
उचटती-सी नजर
सुर्ख बिंदिया की दमक
सरसराहट तेरी मलबूस <ref>लिबास</ref> की
बालों की महक
बेख़याली में कभी
लम्स <ref>स्पर्श</ref> का नन्हा फूल
और फिर दूर तक वही सहरा
वही सहरा की जहां
कभी एक शहर हुआ करता था

शब्दार्थ
<references/>