भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ज़ख्म है दिल का ताज़ा देखो / रामप्रकाश 'बेखुद' लखनवी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna}} रचनाकार=राम प्रकाश 'बेखुद' संग्रह= }} {{KKCatGazal}} <poem> ज़ख्म है दि…) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:55, 20 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
रचनाकार=राम प्रकाश 'बेखुद' संग्रह= }} साँचा:KKCatGazal
ज़ख्म है दिल का ताज़ा देखो
और कोई दरवाजा देखो
तीर निशाने पर बैठा है
ज़ालिम का अंदाजा देखो
आंसू ,आह, कसक, बेचैनी
इश्क का ये खामियाजा देखो
गर्दन देखो आईने की
अपने रुख का गाजा देखो
बिखरा बिखरा सा है 'बेखुद'
जिस जिस का शीराज़ा देखो