भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"फिर बेले में कलियाँ आईं/ सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" |संग्रह=सांध्य काक…) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 19: | पंक्ति 19: | ||
पात-पात में साँसें छाईं । | पात-पात में साँसें छाईं । | ||
− | + | आमों की सुगन्ध से खिंच कर | |
वैदेशिक जन आए हैं घर, | वैदेशिक जन आए हैं घर, | ||
बन्दनवार बँधे हैं सुन्दर, | बन्दनवार बँधे हैं सुन्दर, | ||
सरिताएँ उमड़ीं, उतराईं । | सरिताएँ उमड़ीं, उतराईं । | ||
</poem> | </poem> |
23:41, 28 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
फिर बेले में कलियाँ आईं ।
डालों की अलियाँ मुसकाईं ।
सींचे बिना रहे जो जीते,
स्फीत हुए सहसा रस पीते;
नस-नस दौड़ गई हैं ख़ुशियाँ
नैहर की ललियाँ लहराईं ।
सावन, कजली, बारहमासे
उड़-उड़ कर पूर्वा में भासे;
प्राणों के पलटे हैं पासे,
पात-पात में साँसें छाईं ।
आमों की सुगन्ध से खिंच कर
वैदेशिक जन आए हैं घर,
बन्दनवार बँधे हैं सुन्दर,
सरिताएँ उमड़ीं, उतराईं ।