भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वो बहुत बेज़ुबान है लेकिन / कुमार अनिल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार अनिल |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <Poem> वो बहुत बेज़ुबान …) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=कुमार अनिल | |रचनाकार=कुमार अनिल |
21:39, 30 नवम्बर 2010 के समय का अवतरण
वो बहुत बेज़ुबान है लेकिन
उसकी चुप्पी बयान है लेकिन
चैन की नींद सो तो जाता मै
घर में बेटी जवान है लेकिन
शेख जी मुब्तिला हैं सजदे में
उनका मुजरे में ध्यान है लेकिन
मैं भी पत्थर उछाल तो देता
काँच का हर मकान है लेकिन
मैं परिंदा हूँ पर कटा यारो
मेरी ऊँची उड़ान है लेकिन
मेरा किरदार है बुलंद बहुत
हर क़दम पे ढलान है लेकिन