भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भोपालःशोकगीत 1984 - कोई नहीं रोता / राजेश जोशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(New page: '''कोई नहीं रोता'''

अब यहाँ कोई नहीं रोता।

लोग बहुत जल्दी थक जाते हैं ...)

(एक अन्य सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''कोई नहीं रोता'''

{{KKGlobal}}

{{KKRachna

|रचनाकार=राजेश जोशी

|संग्रह=मिट्टी का चेहरा / राजेश जोशी

अब यहाँ कोई नहीं रोता।

अब यहाँ कोई नहीं रोता।

लोग बहुत जल्दी थक जाते हैं और

लोग बहुत जल्दी थक जाते हैं और

23:39, 3 अक्टूबर 2008 के समय का अवतरण

अब यहाँ कोई नहीं रोता।

लोग बहुत जल्दी थक जाते हैं और
बहुत जल्दी ऊब जाते हैं।
एक शंका रह रह कर शहर का चक्कर काटती है।
एक डर लोगों के साथ-साथ चलता है
परछाईं की तरह हर वक़्त।
हवा गुजरती है बच्चों की क़ब्र को छूती हुई
और एक खरखराता हुआ शब्द गूँजता है
रुँधे गले जैसे कोई बच्चा
आख़रीबार पुकार रहा हो
माँ
अब यहाँ कोई नहीं रोता।

शहर के एक इलाके के सारे पेड़
अब भी स्याह हैं।
रात के अँधेरे में वे किसी शोक जुलूस की तरह
नज़र आते हैं।

औरतें कुछ भी याद न करने की कोशिश करती हुई
दिन भर लिफ़ाफ़े बनाती हैं, किसी कतरन में
बच्चे की तस्वीर देखकर ठिठक जाती हैं
आँखें चुराते हुए
काग़ज को जल्दी से पलट कर
ढेर में मिला देती हैं।
अब यहाँ कोई नहीं रोता।

सिर्फ़ झरी हुई पत्तियाँ रात में सरसराती हैं।