भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"गुलाबी छाया / प्रभात कुमार सिन्हा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभात कुमार सिन्हा |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> सावन क…)
 
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
|रचनाकार=प्रभात कुमार सिन्हा
+
|रचनाकार=प्रभात सरसिज
 
|संग्रह=  
 
|संग्रह=  
 
}}
 
}}

14:00, 19 सितम्बर 2011 के समय का अवतरण


सावन के आकाश को देखती हुई
लड़की हँस रही है
लड़की की आँखें उधर लगी हैं
जहाँ पनियाले बादल के पीछे सूरज छुपा है
लड़की की आँखों से
आँख-मिचौनी कर रहा है सूरज

लड़की हँस रही है आकाश देखती हुई
उसकी व्यस्त मुट्ठियों में
भरे हुए साग
हसिये पर कट-कट कर करतन बन रहे हैं
लड़की को शातिर निगाह से मत देखो लैंडलॉर्ड !
लड़की की हँसी की ताकत पहचानो
हसिये की धार पर लड़की के होठों की
गुलाबी छाया पड़ रही है
लड़की हँस है