भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अनाम / नंदकिशोर आचार्य" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नंदकिशोर आचार्य |संग्रह=केवल एक प...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 25: पंक्ति 25:
 
            
 
            
 
 
7 अप्रैल 2010
+
6 अप्रैल 2010
 
</poem>
 
</poem>

13:02, 23 दिसम्बर 2011 के समय का अवतरण

भटक रहा जाने कब से
मेरी तलाश में शब्द
—मेरा आविष्कार करना चाहता है
                            वह
अपना नाम दे कर मुझे

पर मैं कहीं गुम ही रहता हूँ
                       सदा
ख़ुद को बचाने के लिए
—शब्द की पकड़ से
या कहूँ उसकी जकड़ से बाहर

आविष्कृत होना क़ैद होना है
—अनाम रहने में ही
मैं रह पाऊँगा मैं
समर्पित कर पाऊँगा प्यार अपना
                             तुम्हें
—शब्दातीत ।
           

6 अप्रैल 2010