भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"भाव-कलश (ताँका-संग्रह) / भावना कुँअर" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
					
										
					
					| पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
| |संग्रह=भाव-कलश / भावना कुँअर    | |संग्रह=भाव-कलश / भावना कुँअर    | ||
| }} | }} | ||
| − | [[Category: | + | [[Category: ताँका]] | 
| <poem>   | <poem>   | ||
09:39, 10 मई 2012 के समय का अवतरण
 
डॉ0 भावना कुँअर की संवेदना निराली है । अपने गाँव के नीम के पेड़ की निबौंलियों को अपनी यादों के आईने  में देखती है -
नीम का पेड़
बहुत शरमाए
नटखट-सी
निबौंलियाँ उसको
खूब गुदगुगाएँ
तो उन्हें कहीं आँगन में खेलती धूप में माँ अनाज सुखाती दिखाई देती है ;जिसमें कबूतरी का समावेश उसे मार्मिक बना देता है-
आज फिर माँ
अनाज़ सुखाएगी
वो कबूतरी
पल भर में सब
चट कर जाएगी
भावना जी के ताँका का हर एक शब्द पाठक के मर्म को छू लेता है । जीवन भर हर एक व्यक्ति किसी न किसी अभाव से  व्यथित रहता है ; सम्भव: यही जीवन का सत्य  है-
 
आँसू गठरी
खुलकर बिखरी
हर कोशिश
मैं समेटती जाऊँ
पर बाँध न पाऊँ
इन पंक्तियों की व्यापकता देशकाल की सीमाओं से परे हर इंसान की नब्ज़ पर हाथ रखती है।
 
	
	

