भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"निमिष से मेरे विरह के कल्प बीते! / महादेवी वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
छो
छो (निमिष से मेरे विरह के कल्प बीते!/ महादेवी वर्मा का नाम बदलकर निमिष से मेरे विरह के कल्प बीते! / महादे)
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 4: पंक्ति 4:
 
|संग्रह=दीपशिखा / महादेवी वर्मा
 
|संग्रह=दीपशिखा / महादेवी वर्मा
 
}}
 
}}
 
+
{{KKCatKavita}}
  
 
पंथ को निर्वाण माना,
 
पंथ को निर्वाण माना,

00:00, 20 दिसम्बर 2009 के समय का अवतरण

पंथ को निर्वाण माना,

शूल को वरदान जाना,

जानते यह चरण कण कण

छू मिलन-उत्सव मनाना!

प्यास ही से भर लिये अभिसार रीते!

ओस से ढुल कल्प बीते!


नीरदों में मन्द्र गति-स्वन,

वात में उर का प्रकम्पन,

विद्यु में पाया तुम्हारा

अश्रु से उजला निमन्त्रण!

छाँह तेरी जान तम को श्वास पीते!

फूल से खिल कल्प बीते!



माँग नींद अनन्त का वर,

कर तुम्हारे स्वप्न को चिर,

पुलक औ’ सुधि के पुलिन से

बाँध दुख का अगम सागर,

प्राण तुमसे हार कर प्रति बार जीते!

दीप से घुल कल्प बीते!