भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"संदली अँजुरियों से / रमेश रंजक" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |अनुवादक= |संग्रह=गीत-वि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 3: पंक्ति 3:
 
|रचनाकार=रमेश रंजक
 
|रचनाकार=रमेश रंजक
 
|अनुवादक=
 
|अनुवादक=
|संग्रह=गीत-विहग उतरा / रमेश रंजक
+
|संग्रह=गीत विहग उतरा / रमेश रंजक
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}

23:00, 20 जुलाई 2014 के समय का अवतरण

तुम को लौटाता हूँ
कच्ची नींदों वाली शबनमी पँखुरियों से
                   झील के किनारों के दिन
                   चम्पई सहारों के दिन ।

दो पहरी रातों के सिरहाने
वनपंखी गीतों की छाँह
सुरमई सिवानों के अधियाने
विटपों की कुन्तली पनाह

तुम को लौटाता हूँ
मालिनी हवाओं की सन्दली अँजुरियों से
                   हल्दिया बहारों के दिन
                   किशमिशी फुहारों के दिन ।