भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पीपल वाली छाँव / शशि पुरवार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(*//नवगीत//*)
 
पंक्ति 6: पंक्ति 6:
 
}}
 
}}
 
{{KKCatNavgeet}}
 
{{KKCatNavgeet}}
{{KKCatMahilaRachnakaar}}
 
 
<poem>
 
<poem>
 
बिछड़ गये है सारे अपने  
 
बिछड़ गये है सारे अपने  

11:41, 11 दिसम्बर 2017 के समय का अवतरण

बिछड़ गये है सारे अपने
संग-साथ है नहीं यहाँ,
ढूँढ रहा मन पीपल छैंयाँ
ठंडी होती छाँव जहाँ।

छोड़ गाँव को, शहर आ गया
अपनी ही मनमानी से,
चकाचौंध में डूब गया था
छला गया, नादानी से

मृगतृष्णा की अंधी गलियाँ
कपट द्वेष का भाव यहाँ
दर्प दिखाती, तेज धूप में
झुलस गये है पाँव यहाँ।

सुबह-साँझ, एकाकी जीवन
पास नहीं है, हमजोली
छूट गए चौपालों के दिन
अपनों की मीठी बोली

भीड़ भरे, इस कठिन शहर में
खुली हवा की बाँह कहाँ
ढूंढ़ रहा मन फिर भी शीतल
पीपल वाली छाँव यहाँ।