भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"घर से निकले सुबह, शाम को घर लौटे / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: <poem> घर से निकले सुबह, शाम को घर लौटे मीठी—मीठी थकन लिए अक्सर लौटे ज...) |
|||
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए) | |||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=जहीर कुरैशी | ||
+ | |संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी | ||
+ | }} | ||
+ | [[Category:ग़ज़ल]] | ||
<poem> | <poem> | ||
घर से निकले सुबह, शाम को घर लौटे | घर से निकले सुबह, शाम को घर लौटे | ||
पंक्ति 20: | पंक्ति 26: | ||
हमने जैसे कंकर —पत्थर बोए थे | हमने जैसे कंकर —पत्थर बोए थे | ||
धरती से वैसे कंकर —पत्थर लौटे. | धरती से वैसे कंकर —पत्थर लौटे. | ||
− | |||
− | |||
</poem> | </poem> |
23:08, 21 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण
घर से निकले सुबह, शाम को घर लौटे
मीठी—मीठी थकन लिए अक्सर लौटे
जब भी लोगों को थोड़ा एकांत मिला
सबके मन में अपने—अपने डर लौटे
दंगों में इतना झुलसा घर का चेहरा
हम अपनी ही देहरी तक आकर लौटे
पंख कटे पंछी की आहत आँखों में
जाने कितनी बार समूचे ‘पर’ लौटे
सोच रहा है बूढ़ा और अशक्त पिता—
बेटे के स्वर में शायद आदर लौटे !
शब्द बेचने में क्या पूँजी लगनी थी
अर्थ लिए ,शब्दों के सौदागर लौटे
हमने जैसे कंकर —पत्थर बोए थे
धरती से वैसे कंकर —पत्थर लौटे.