भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कल्पना जिनकी यत्नहीन रही / जहीर कुरैशी" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna | रचनाकार=जहीर कुरैशी }} <poem> कल्पना जिनकी यत्नहीन रही उनके ...)
 
 
(2 सदस्यों द्वारा किये गये बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKGlobal}}
 
{{KKRachna
 
{{KKRachna
| रचनाकार=जहीर कुरैशी
+
|रचनाकार=जहीर कुरैशी
}} <poem>
+
|संग्रह=भीड़ में सबसे अलग / जहीर कुरैशी
 
+
}}
 +
[[Category:ग़ज़ल]]
 +
<poem>
 
कल्पना जिनकी यत्नहीन रही
 
कल्पना जिनकी यत्नहीन रही
 
उनके पैरों तले ज़मीन रही
 
उनके पैरों तले ज़मीन रही
पंक्ति 24: पंक्ति 26:
 
आदमी हर जगह पुराना था
 
आदमी हर जगह पुराना था
 
ज़िन्दगी हर जगह नवीन रही.  
 
ज़िन्दगी हर जगह नवीन रही.  
 
 
</poem>
 
</poem>

23:10, 21 अप्रैल 2021 के समय का अवतरण

कल्पना जिनकी यत्नहीन रही
उनके पैरों तले ज़मीन रही

मैं भी उसके लिए मशीन रहा
वो भी मेरे लिए मशीन रही

बन के ‘छत्तीस’ एक घर में रहे
मैं रहा ‘छ:’ वो बन के ‘तीन’ रही

हर कहीं छिद्र देखने के लिए
उनके हाथों में खुर्दबीन रही !

पूरी बाहों की सब कमीजों में
साँप बनकर ही आस्तीन रही

तन से उजली थी रूप की चादर
किंतु मन से बहुत मलीन रही

आदमी हर जगह पुराना था
ज़िन्दगी हर जगह नवीन रही.